बॉलीवुड

शादी के बाद आधी रात को डिनर डेट पर निकले Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Dinner Date: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी को कुछ समय ही हुआ है, इस बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह देर रात डिनर डेट पर जाते दिख रहे हैं। आइए यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal on Dinner Date

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Dinner Date: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 23 जून को दोनों लवबर्ड्स ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। जहीर और सोनाक्षी ने शादी की उस शाम एक रिसेप्शन भी रखा, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए हैं। अब, दोनों शादी के बाद पहली बार पब्लिकली एक साथख नजर आए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डिनर डेट पर जाते दिखे हैं। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं।

सोनाक्षी और जहीर का शादी के बाद ये लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें वह एक बेस्ट कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं। आइए यहां डिनर डेट पर सामने आए सोनाक्षी और जहीर के वीडियो पर नजर डालते हैं।

सास के साथ नजर आए जहीर इकबाल

बुधवार शाम को देर रात बाहर घूमने के लिए, सोनाक्षी और जहीर दोनों मुंबई में एक रेस्तरां एंट्री लेते दिखे हैं। सोनाक्षी लाल रेशमी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसे उन्होंने हील्स और सफेद क्लच बैग के साथ पेयर किया था। इस बीच, जहीर ने एक सफेद शर्ट पहनी हुई है। जिस पर पैटर्न नजर आ रहा है। रेस्टोरेंट के बाहर सोनाक्षी और जहीर दोनों ने कुछ पल के लिए पोज भी दिए हैं। दोनों के साथ सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और करीबी दोस्त व एक्ट्रेस पूनल ढिल्लो भी नजर आ रही हैं। जहीर अपने एक बड़े रिश्तेदार के पैर छूते नजर आए हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article