बॉलीवुड

शादी के बाद दूसरे हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी सिन्हा ने घंटों किया Zaheer Iqbal का इंतजार, फोटो शेयर कर बताई सच्चाई

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Honeymoon: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल से शादी कर ली है। शादी के बाद एक्ट्रेस दूसरे हनीमून पर निकल गई है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस के हनीमून की फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Sonakshi-Zaheer (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Honeymoon: सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल संग शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार जहीर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस अपना सेकेंड हनीमून पर फिलीपीन्स में मना रही है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने स्विमिंग पूल की फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, अब मुझे जहीर इकबाल का यहां इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि हम दोनों की अलग फ्लाइट्स थी। एक्ट्रेस ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी बनाई है।

पति जहीर संग दूसरे हनीमून पर निकलीं सोनाक्षी

एक्ट्रेस के हनीमून की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस के हनीमून की तस्वीरों की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद ही हनीमून पर निकल गई थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस वेकेशन पर जाने से पहले अनंत और राधिका अंबानी की शादी में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस ने पति पर प्यार लुटाते हुए तस्वीरें शेयर की थीं।

sonakshi (9)

sonakshi (9)

23 जून को कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी थी। इस पार्टी में सलमान खान, रेखा, सायरा बानो समेत तमाम सितारे शामिल हुए थे। एक्ट्रेस की शादी से उनके भाई लव सिन्हा खुश नहीं है। इस बात को लेकर काफी बवाल हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि शादी के घरों में ऐसा होता है। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। हम सभी लोग साथ है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article