Sonakshi-Alia Supports Indian wrestler Vinesh Phogat: विनेश फोगाट जो भारतीय पहलवान हैं उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम केटेगरी में अयोग्य घोषित कर दिया। विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) महिलाओं के लिए लास्ट कुश्ती मैच खेलने वाली थीं। उम्मीद थी कि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कम्पटीशन में संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट का हराकर गोल्ड ला सकती थी लेकिन उन्हें पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया है। ऐसे में अब विनेश फोगाट को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सपोर्ट किया है। इस लिस्ट में अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का नाम भी जुड़ गया है।
सोनाक्षी सिन्हा ने विनेश फोगाट को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'सच में विश्वास नहीं रहा है! मैं कल्पना नहीं कर सकती कि आप अभी कैसा महसूस रही हो। आप चैंपियन थे, हैं और हमेशा चैंपियन रहेंगे!!।'

Sonakshi Sinha on Vinesh Phogat.

Alia Bhatt Supports Vinesh Phogat.
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आलिया भट्ट ने भी सपोर्ट करते हुए लिखा, 'विनेश फोगाट आप पूरे देश के लिए प्रेरणा हो। कोई भी चीज आपसे आपका हुनर नहीं छीन सकता, कोई भी आपका साहस नहीं छीन सकता और कोई भी आपकी कठिनाइयों को दूर नहीं कर सकता, जिनसे आपने इतिहास रचा है।' आलिया भट्ट ने आगे लिखा है कि हमारा भी दिल टूट गया है। आप हमारे लिए गोल्ड हो। आप लोहा हो और स्टील हो। यह चीजें आपसे कोई नहीं ले सकता है। आपके जैसा कोई नहीं है।
