इस बॉलीवुड स्टार ने Sonakshi-Zaheer का किया फूलों की माला से स्वागत, बोले-आखिर में हुई प्यार की जीत

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद से कपल लगातार साथ में स्पॉट हो रहा है। एक्ट्रेस हाल ही में म्यूजिक कंपोजर के स्टूडियों में गई थी। स्टूडियो में म्यूजिक कंपोजर ने कपल का फूल माला के साथ स्वागत किया।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस शादी के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कपल की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। कपल पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर हाल ही में म्यूजिक कंपोजर साजिद खान के घर पहुंचे। साजिद खान ने कपल का फूलों की माला के साथ स्वागत किया। म्यूजिक डायरेक्टर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाक्षी और जहीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed