Kubbra Sait To Star in Son of Sardar 2: निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि अजय देवगन (Ajay Devgn) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल को बनाने की तैयार कर रहे हैं। 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाती दिखाई देगी। फिल्म की कास्टिंग को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। अब जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अजय देवगन और संजय दत्त की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardar 2) में एक्ट्रेस कुब्रा सैत (Kubbra Sait) की एंट्री हो गई है।
एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री ने खुलासा करते हुए बताया कि कुब्रा सैत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन और संजय दत्त के साथ अहम भूमिका में दिखाई देंगी। हालांकि कुब्रा के रोल को लेकर ज्यादा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। फिल्म का निर्देशन विजय अरोड़ा करने जा रहे हैं और मेकर्स इस फिल्म को और भी दिलचस्प बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा।
बताया जा रहा है कि कुब्रा अगले महीने से फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल लोकेशंस को भी जोड़ा गया है। कुब्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को 'फर्जी', 'डी ट्रायल', 'गली बॉय' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब सीरीज में देख गया है। इसके अलावा कुब्रा ने हाल ही में डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
