बॉलीवुड

Son of Sardaar 2: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 में हुई इस हसीना की एंट्री, सोनाक्षी सिन्हा की तो हो गई छुट्टी

Kubbra Sait in Son of Sardaar 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार में अब एक्ट्रेस कुब्रा सैत की एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर अब यह खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। आइए यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Kubbra Sait in Son of Sardaar 2

Kubbra Sait in Son of Sardaar 2: इस साल का मच अवेटेड सीक्वल, सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) को लेकर अब फैंस की बेसब्री बढ़ती है जा रही है। जिसमें अजय देवगन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कास्ट को लेकर पहले भी कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी तक फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर की एंट्री को कन्फर्म ही माना जा रहा है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म में गली बॉय और सेक्रेड गेम्स में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली कुब्रा सैत की एंट्री हो गई है। वह मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर सामने आए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

कुब्रा सैत की सन ऑफ सरदार 2 में हुई एंट्री

गली बॉय एक्ट्रेस को अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में अजय देवगन, संजय दत्त और मृणाल ठाकुर के साथ शामिल में देखने के लिए अब फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि उनके रोल के बारे में जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन यह पता चला है कि वह इस लीड मोशन पिक्चर में एक आकर्षक रोल निभाने वाली है। इस फिल्म को विजय अरोड़ा के निर्देशन में बनाया जाएगा। एक सोर्स ने पिंकविला को बताया कि कुब्रा सैत अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं, फिल्म का एक बड़ा हिस्सा विदेश में शूट किया जाएगा।

सैत को फर्ज़ी में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता है और उनके पास एक प्रभावशाली लाइनअप है। सन ऑफ सरदार 2 के अलावा वह शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा में अपने एक्शन का जलवा दिखाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में डेविड धवन द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी एंटरटेनर के लिए शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, श्रीलीला और मनीष पॉल नजर आने वाले हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article