बॉलीवुड

Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने शुरू कराई बेटे युग की फिल्मी ट्रेनिंग, देखें शूटिंग का फर्स्ट वीडियो

Ajay Devgn Start Shoot for Son of Sardaar 2: विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) की शूटिंग शुरू करने का वीडियो अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अजय के बेटे युग भी नजर आए हैं।

Image

Ajay Devgn Start Shoot for Son of Sardaar 2

Ajay Devgn Start Shoot for Son of Sardaar 2: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग शुरू करने का वीडियो अजय देवगन ने खुद मंगलवार की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अजय देवगन की यह मूवी साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का सीक्वल है। मीडिया रिपोर्ट्स जो सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म की शूटिंग इस समय स्कॉटलैंड में की शुरू की जा रही है।

दिलचस्प बात यह है कि अजय देवगन द्वारा फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू करने के वीडियो में उनके बेटे युग देवगन को भी क्लिपबोर्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजय देवगन और युग एक गुरुद्वारा में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अजय देवगन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सन ऑफ सरदार की यात्रा प्रार्थना, आशीर्वाद और एक अमेजिंग टीम के साथ शुरू हो गई है।' बताया जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां इसके पहले पार्ट को खत्म किया गया था।

'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म में संजय दत्त नजर आने वाले थे लेकिन अब उनका यूके का वीजा रिजेक्ट होने के बाद निर्माताओं ने अभिनेता को रिप्लेस करने का मन बनाया है। फिल्म में संजय दत्त की जगह अब रवि किशन ले सकते हैं। इसके अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article