बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर Somi Ali ने किया बड़ा खुलासा, कहा "उसका मर्डर हुआ था..."

Somi Ali on Sushant Singh Rajput death: बॉलीवूड एक्ट्रेस सोमी अली अपने बेबाक अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने आज रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' का सेशन के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Somy Ali on Sushant Singh Rajput death

Somy Ali on Sushant Singh Rajput death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बात दें की एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के बारे में जानी जाती है और सलमान खान के लॉरेंस बिश्नोई संग विवादों पर टिप्पणी करती रहती हैं। अब इस बीच एक्ट्रेस ने रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' का सेशन रखा और फैंस द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया। सोमी अली (Somy Ali) ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत पर बड़ा दावा किया है। साथ ही एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान (Salman Khan) के बारे में कई बातें कहीं हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सोमी अली (Somy Ali) ने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान (Salman Khan) संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कई आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा जब हम रिलेशन में थे तो उन्होंने आठ बार "नाइट स्टैन्ड" किए थे। यहाँ तक की मुझे डेली शारीरिक रूप से परेशान किया जाता और गली भी दी जाती थी। इसके अलावा सोमी अली ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपुत की मौत के बारे में भी बड़ा खुलासा किया।

सोमी अली ने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए कहा "अभिनेता का मर्डर किया गया था, आत्महत्या नहीं हुई थी। एम्स के डॉक्टर से पूछा जाए, जिन्होंने ऑप्टोपसी रिपोर्ट बदली।" इसके अलावा सोमी अली ने सलमान खान के लॉरेंस बिश्नोई संग चल रहे विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने बिश्नोई समाज की तुलना "बॉलीवुड के नए दाऊद और छोटा शकील" से की है। हालांकि इसके बावजूद सोमी कभी नहीं चाहती की सलमान खान की हत्या की जाए। एक्ट्रेस ने कहा "मुझे सलमान से कोई मतलब नहीं है लेकिन मैं हत्या के खिलाफ हूँ। हाँ! मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकती लेकिन मैं उसकी हत्या नहीं चाहती हूँ।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article