बॉलीवुड

500 के नकली नोट पर इस इंसान ने लगा डाला गांधी जी की जगह अनुपम खैर का फोटो, एक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट

Anupam Kher Replaces Gandhi in Fake Currency: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर से जुड़ी एक खबर काफी वायरल हो रही है। गुजरात में कुछ फेक नोट में गांधी जी की जगह अनुपम खेर की फोटो लगा दी गई है। जिसका फोटो भी अब वायरल हो रहा है। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Image

Anupam Kher Replaces Gandhi in Fake Currency

Anupam Kher Replaces Gandhi in Fake Currency: सोशल मीडिया पर एक अजीब सी घटना की खबर वायरल हो रही है। जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया है। अहमदाबाद में एक सुनार को दो लोगों ने 500 रुपये के कुछ ऐसे नोट थमा डाले जिनमें महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फोटो नजर आ रही है। इस नकली नोट को वह लोग यूज करने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद कई लोग इसे एक गंभीर चिंता बता रहे हैं तो कुछ लोगों को यह देखकर खूब हंसी आ रही है। अब खुद एक्टर अनुपम खेर ने इसको लेकर रिएक्ट किया है। आइए यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- बेटी आराध्या बच्चन के साथ विदेश से भारत वापस लौटीं ऐश्वर्या राय बच्चन, एयरपोर्ट से सामने आईं तस्वीरें

ऐसे पकड़े गए नकली नोट

दोनों लोगों ने बड़ी चुतराई के साथ उस सुनार से समाल खरीदा और पूरा पेमेंट 500 के नोटों से करने की कोशिश की। जिसके बाद उस सुनाम को शक हुआ, वह नोट काफी अजीब लग रहे थे। फिर ध्यान से देखने पर पता चला की इन नोटों पर महात्मा गांधी के बजाय, दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर की फोटो लगी हुई है।

जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस समय अपराधियों की पहचान करने के लिए दुकान के आसपास की सीसीटीवी फुटेज पर नजर डाल रही है। नकली नोटों को फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। इस घटना पर रिएक्ट करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फोटो की जगह मेरी फोटो???? कुछ भी हो सकता है!'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article