बॉलीवुड

2025 में शुरू होगी Soldier 2 की शूटिंग , प्रीति जिंटा और बॉबी देओल बनेगें फिल्म का हिस्सा!

Soldier 2 Shooting: कुछ समय पहले, देओल ने सोल्जर के सीक्वल के बारे में संकेत दिया था जब उन्होंने कहा था कि वह तौरानी से इसका सीक्वल बनाना चाहेंगे। वहीं अब रमेश तौरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर अपडेट दिया है।

Image

Soldier 2 Shooting

Soldier 2 Shooting: बॉबी देओल ( Bobby Deol) और प्रीति जिंटा( Preity Zinta) की सबसे फेमस फिल्म सोल्जर( Soldier) सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने डेब्यू किया था, सोल्जर में बॉबी के साथ प्रीति की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। फिल्म को रमेश तौरानी ने डायरेक्ट किया था। कुछ समय पहले चर्चा तेज थी कि रमेश इस फिल्म का दूसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक और खबर सामने आई है जिससे फैंस बेहद खुश होने वाले हैं। सोल्जर 2 को लेकर पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें

कुछ समय पहले, देओल ने सोल्जर के सीक्वल के बारे में संकेत दिया था जब उन्होंने कहा था कि वह तौरानी से इसका सीक्वल बनाना चाहेंगे। वहीं अब रमेश तौरानी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि सोल्जर फ़्रेंचाइज के साथ आने की उनकी योजना बहुत जल्द साकार होगी। “हम निश्चित रूप से सोल्जर का सीक्वल बना रहे हैं। हम अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि , "हम अभी कलाकारों के बारे में निश्चित नहीं हैं। कहानी किस तरह आकार लेती है, इस पर निर्भर करते हुए हम बॉबी और प्रीति को इसका हिस्सा बनाने के बारे में फैसला करेंगे।"

बताते चले कि बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी परियोजनाओं और अपनी हिट फिल्म सोल्जर के सीक्वल की संभावना के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या 1998 की कल्ट फिल्म के सीक्वल के बारे में कोई चर्चा हुई है, तो अभिनेता ने कहा कि इस बारे में काफी समय हो गया है।

हालांकि, उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और उम्मीद जताई कि एनिमल की सफलता के बाद, टिप्स के मालिक रमेश एस तौरानी उनके साथ इसका दूसरा भाग बनाने पर विचार कर सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article