Salman Khan's Sher Khan Is Back: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को एकदम तैयार हैं। बीते कुछ सालों में सलमान खान की ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने आज तक सिनेमाघरों की शक्ल नहीं देखी। इन फिल्मों में से एक सलमान खान की 'शेर खान' (Sher Khan) भी थी। इस फिल्म का निर्देशन सोहेल खान करने वाले थे लेकिन किसी कारण इसे ठंडे बस्ते डाल दिया गया था। खुशखबरी की बात यह है कि सोहेल खान ने कन्फर्म कर दिया है कि वो 'शेर खान' पर दोबारा काम करेंगे और यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। इस खबर ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सोहेल खान ने News18 से बात करते हुए कहा, 'वीएफएक्स एक ऐसी जगह है, जहां टेक्नोलॉजी बड़ी तेजी से बढ़ रही है। हम जब भी 'शेर खान' की स्क्रिप्टिंग पूरी करते थे तो मैं एक और मार्वल फिल्म देखता था। तो मुझे लगता था कि मैं जो लिख रहा हूं वो एक्शन अब पुराना हो गया है। मुझे लगता था कि जब फिल्म आएगी तब तक लोग को यह पुरानी ही लगेगी।'
ऐसे में अब सोहेल खान नई टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए सलमान खान स्टारर 'शेर खान' को बनाने का फैलसा कर लिया है। सोहेल ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वो इस फिल्म पर 2025 में काम शुरू करेंगे। सोहेल खान ने यह भी पुष्टि की कि वह इस साल आयुष शर्मा स्टारर एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। सोहेल इससे पहले सलमान को लेकर 'औजार', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हैलो ब्रदर' और 'जय हो' जैसी फिल्मों डायरेक्ट कर चुके हैं।
