Sky Force Movie Twitter Review: ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही अक्षय-वीर की फिल्म, लोगों ने बताया 'पॉवरफुल...'

Akshay Kumar's Sky Force Movie Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मूवी 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।

Sky Force Movie Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मचअवेटेड फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) को निर्माताओं ने 24 जनवरी के दिन रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानें लोगों के बीच पहले ही छाए हुए हैं। ऑडियंस के अंदर भी 'स्काई फाॅर्स' को लेकर अलग ही हाइप देखने को मिली है। लोगों ने अक्षय कुमार स्टारर का फर्स्ट शो देखने के बाद अपने रिव्यूज साझा करने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर लोगो ने अक्षय कुमार की एरियल एक्शन मूवी 'स्काई फाॅर्स' को शानदार बताया है। लोगों का मानना है कि यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगी।

Akshay Kumar's Sky Force Movie Review

ऑडियंस को पसंद आई अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स'

ऑलवेज बॉलीवुड ने अपने एक्स अकाउंट पर 'स्काई फाॅर्स' को लेकर रिव्यू साझा करते हुए लिखा, 'स्काई फोर्स ने एरियल डॉगफाइट्स को बहुत अच्छे तरह से दिखाया है। दो प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच की लड़ाई दर्शकों के दिलों को छू गई है... अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस पॉवरफुल रही है, जिनके अंदर एक निडर फाइटर नजर आता है।' लोगों को यह मूवी पसंद आ रही है। कईयों ने इसे पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है।

End of Feed