Sky Force Movie Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मचअवेटेड फिल्म 'स्काई फाॅर्स' (Sky Force) को निर्माताओं ने 24 जनवरी के दिन रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर और इसके गानें लोगों के बीच पहले ही छाए हुए हैं। ऑडियंस के अंदर भी 'स्काई फाॅर्स' को लेकर अलग ही हाइप देखने को मिली है। लोगों ने अक्षय कुमार स्टारर का फर्स्ट शो देखने के बाद अपने रिव्यूज साझा करने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर लोगो ने अक्षय कुमार की एरियल एक्शन मूवी 'स्काई फाॅर्स' को शानदार बताया है। लोगों का मानना है कि यह फिल्म अक्षय कुमार के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगी।
ऑडियंस को पसंद आई अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स'
ऑलवेज बॉलीवुड ने अपने एक्स अकाउंट पर 'स्काई फाॅर्स' को लेकर रिव्यू साझा करते हुए लिखा, 'स्काई फोर्स ने एरियल डॉगफाइट्स को बहुत अच्छे तरह से दिखाया है। दो प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच की लड़ाई दर्शकों के दिलों को छू गई है... अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस पॉवरफुल रही है, जिनके अंदर एक निडर फाइटर नजर आता है।' लोगों को यह मूवी पसंद आ रही है। कईयों ने इसे पहले से ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है।
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केव्लानी ने अक्षय कुमार की 'स्काई फाॅर्स' का निर्देशन किया है। इस फिल्म से वीर पहाड़िया अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में निम्रत कौर और सारा अली खान भी अहम भूमिका में हैं। अच्छे रिव्यू मिलने के बाद फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'स्काई फाॅर्स' पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है।
