Sitaare Zameen Per: आमिर खान के बेटे और बहन संग स्क्रीनिंग पर पहुंची GF गौरी, पैप्स को देखते ही छुपाया चेहरा

Sitaare Zameen Per: आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में बने हुए है। एक्टर की ये फिल्म 20 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें आमिर खान का परिवार शामिल हुआ। इस दौरान एक्टर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी नजर आई।

Sitaare Zameen Per: आमिर खान (Aamir Khan) की कमबैक फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून, 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी शामिल हुई। गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गौरी पैप्स को देखकर फेस छुपाते हुए नजर आ रही हैं।

Sitaare Zameen Per

Sitaare Zameen Per

आमिर खान अपनी फिल्म को सुपरहिट साबित करने के लिए जमकर कमर कस रहे हैं। रिलीज से ठीक एक दिन पहले टीम ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस दौरान आमिर खान और उनके परिवार के लोग 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि गौरी स्प्रैट किसी महिला के साथ बातचीत में बिजी हैं, लेकिन जैसे ही वो कैमरे को देखती हैं तो दूर चली जाती है। एक पल में वह क्लिक होने से बचने के लिए अपना चेहरा भी ढकती हुई दिखाई दे रही थी।

End of Feed