Kartik Aaryan on Singhan Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों फिल्में दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस के काफी अच्छे रिएक्शन नहीं मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों का क्लैश चर्चा में बना हुआ है। फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर कौन सी फिल्म ये क्लैश अपने नाम करने वाली है।कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसके पिछले दोनों पार्ट काफी सक्सेसफुल साबित हुए हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन
Kartik Aaryan reacts to Bhool Bhulaiyaa 3 And Singham Again's Clash On Diwali
वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और करीना कपूर खान की सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी की हिट कॉप यूनिवर्स में पांचवीं फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या बोली कार्तिक आर्यन?
एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कार्तिक ने सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'दिवाली इतना बड़ा वीकेंड है। मुझे लगता है कि दो फिल्में आराम से चल सकती है। और उनका सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा हॉरर कॉमेडी जॉनर है। अभी यहां दिवाली के टाइम पर दो ऐसी फिल्में आ रही हैं जिसका मुझे लगता है कि दर्शक दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे उनकी भी फिल्म पसंद है, मैं उनकी भी फिल्म देखने जाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप हमारी भी फिल्म देखेंगे। और दोनों फिल्मों के चलने का बहुत स्कोप है।'
