बॉलीवुड

'Jee Le Zaraa' में हो रही लगातार देरी पर Alia Bhatt ने दिया रिएक्शन, बोलीं 'फिल्म बनेगी लेकिन...'

Alia Bhatt on Jee Le Zaraa: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान जब आलिया भट्ट से उनकी फिल्म 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) में हो रही लगातार देरी पर अब बड़ा बयान दिया है। आलिया भट्ट ने बताया कब यह फिल्म शुरू की जाएगी।

Image

Alia Bhatt on Jee Le Zaraa

Alia Bhatt on Jee Le Zaraa: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिगरा' में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना भी अहम भूमिका में हैं। 'जिगरा' के अलावा आलिया भट्ट के पास इस समय कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में आलिया भट्ट की 'जी ले जरा' (Jee Le Zaraa) भी है, जिसमें लगातार देरी हो रही है। आलिया भट्ट ने 'जी ले जरा' की देरी पर अब बड़ा अपडेट साझा किया है।

द लल्लनटॉप से बात करते हुए आलिया भट्ट ने फिल्म 'जी ले जरा' में देरी होने के बारे में बात की। आलिया भट्ट ने कहा कि फिल्म जरुर बनेगी लेकिन शूटिंग की डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है। आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'इस फिल्म में जो भी के प्लेयर्स हैं उस फिल्म में एक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स सभी चाहते हैं कि फिल्म शुरू कर दी जाए। सभी की डेट्स एक साथ मिलना थोड़ा मुश्किल हो रहा है लेकिन मुझे लगता है अगर सबके जहन में है और इंटेंट में है तो वो फिल्म बन जाएगी।'

बता दें 'जी ली जरा' में आलिया भट्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के होने की खबरें भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर द्वारा किया जाएगा। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मूवी में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article