बॉलीवुड

Singhan Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत को लेकर बोले कार्तिक आर्यन, बयान ने जीता फैंस का दिल

Singhan Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: साल की सबसे बड़ी 2 फिल्मों में शामिल भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन एक साथ दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। दोनों फिल्मों की इस भिड़ंत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब इसको लेकर कार्तिक आर्यन का बयान सामने आ गया है।

Image

Kartik Aaryan reacts to Bhool Bhulaiyaa 3 And Singham Again's Clash On Diwali

Kartik Aaryan on Singhan Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों फिल्में दिवाली पर रिलीज होने वाली हैं। दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस के काफी अच्छे रिएक्शन नहीं मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही फिल्मों का क्लैश चर्चा में बना हुआ है। फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर कौन सी फिल्म ये क्लैश अपने नाम करने वाली है।कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भुलैया 3 में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नजर आने वाली हैं। भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसके पिछले दोनों पार्ट काफी सक्सेसफुल साबित हुए हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन

वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और करीना कपूर खान की सिंघम अगेन, रोहित शेट्टी की हिट कॉप यूनिवर्स में पांचवीं फिल्म है। जिसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर भी नजर आने वाले हैं। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर अब कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या बोली कार्तिक आर्यन?

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कार्तिक ने सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'दिवाली इतना बड़ा वीकेंड है। मुझे लगता है कि दो फिल्में आराम से चल सकती है। और उनका सिंघम अगेन का एक्शन जॉनर है, हमारा हॉरर कॉमेडी जॉनर है। अभी यहां दिवाली के टाइम पर दो ऐसी फिल्में आ रही हैं जिसका मुझे लगता है कि दर्शक दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे उनकी भी फिल्म पसंद है, मैं उनकी भी फिल्म देखने जाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि आप हमारी भी फिल्म देखेंगे। और दोनों फिल्मों के चलने का बहुत स्कोप है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article