Singham Again Bhool Bhulaiyaa 2 screen war: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ओरिजनल एक्शन स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) दीवाली 2024 के मौके पर अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) लेकर सिनेमाघरों में आएंगे, जिसे डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने बनाया है। फिल्म सिंघम अगेन की सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) से है, जिसे डायरेक्टर अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म भूल भुलैया 3 का निर्माण टी-सीरीज के अंतर्गत हुआ है, जिसके मालिक भूषण कुमार हैं। भूषण कुमार और अजय देवगन रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन फिर भी भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच चल रही स्क्रीन वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों ही फिल्मों के निर्माता ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स हथियाना चाहते हैं, जिस कारण कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। कई लोगों का मानना है कि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच चल रही स्क्रीन वॉर की वजह से अजय-भूषण के रिश्ते खराब हो सकते हैं लेकिन इस मामले पर केआरके का कुछ और ही सोचना है। (इसे भी पढ़ें- Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से 6 दिन पहले भी क्यों शुरू नहीं हो पा रही अजय-कार्तिक की मूवी की एडवांस बुकिंग? जानें इनसाइड डिटेल्स)
Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 2
कमाल आर खान ने ट्वीट्स के जरिए लोगों को बताया है कि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच चल रही स्क्रीन वॉर का अजय देवगन और भूषण कुमार के बीच किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भूषण कुमार अजय देवगन के साथ तीन फिल्में दे दे प्यार दे 2, रेड 2 और सन ऑफ सरदार 2 बना रहे हैं। जहां अजय सिंघम अगेन के निर्माता हैं, वहीं भूषण कुमार ने भूल भुलैया 3 का निर्माण किया है। ये दोनों ही स्क्रीन्स के लिए फाइट कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि बॉलीवुड में कोई भी परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं है।' (इसे भी पढ़ें- Singham Again Review: ब्लॉकबस्टर... ब्लॉकबस्टर... ब्लॉकबस्टर... अजय देवगन-रोहित शेट्टी लाए धमाकेदार एंटरटेनर)
केआरके ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, 'भूषण कुमार अजय देवगन के साथ लड़ाई करेंगे लेकिन फिर भी उनके साथ ही काम करेंगे क्योंकि शाहरुख, सलमान, आमिर, ऋतिक और अक्षय उनके साथ काम नहीं करते हैं। भूषण के पास अजय और कार्तिक के साथ काम करने के अलावा कोई दूसरी च्वाइस नहीं है। ये बॉलीवुड का चक्रव्यूह है जो पत्रकार और फैंस नहीं समझते हैं।'
कमाल आर खान के ट्वीट से साफ है कि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश का अजय-भूषण की दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि ये दोनों ही बिजनेस को अच्छी तरह से समझते हैं और इन्हें पता है कि इन दोनों को ही एक-दूसरे की जरूरत है। वैसे आप दीवाली 2024 पर किस निर्माता की मूवी पहले देखेंगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
