Singham Again Trailer: दीपिका पादुकोण के वॉरियर लुक पर फिदा हुए रणवीर सिंह, कर डाली किस की बरसात

Singham Again Trailer Launch: साल 2024 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च इवेंट शुरू हो चुका है। फिल्म सिंघम अगेन से जुड़े सारे सितारे एक-एक करके ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंच रहे हैं। कुछ देर पहले ही रणवीर सिंह मीडिया के सामने आए और पोस्ट पर दीपिका को देखकर उन पर किसेज की बरसात करने लगे।

Singham Again Trailer Launch: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन स्टार रोहित शेट्टी की नई फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक-एक करके सभी बड़े स्टार्स पहुंच रहे हैं, जो फिल्म में दिखाई देंगे। एक्टर रणवीर सिंह का भी सिंघम अगेन में स्पेशल कैमियो होगा, जिस कारण वो भी इवेंट पर पहुंचे हैं। रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण से बेशुमार प्यार करते हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर दिखाई। सिंघम अगेन ट्रेलर लॉन्च इवेंट से सामने आया रणवीर सिंह का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी क्यूटनेस सबका दिल जीत रही हैं।

Ranveer Singh kissing Deepika

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर की किसेज की बरसात

बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह कुछ देर पहले ही सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे। रणवीर सिंह जब मीडिया के सामने फोटो खिंचवाने के लिए आए तो पोस्टर पर दीपिका पादुकोण को देखकर गदगद हो उठे। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण पर किसेज बरसात कर डाली। रणवीर का ये क्यूट कदम लोगों के दिलों को भा गया है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने केवल किस की ही बरसात नहीं की बल्कि उन्होंने एक्ट्रेस की बलइयां भी उतारीं। आप रणवीर सिंह का ये क्यूट वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed