Singham Again: अजय देवगन की नैया पार लगाएंगे चुलबुल पांडे, धांसू कैमियो करते दिखेंगे Salman Khan

Salman Khan in Singham Again: एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस समय जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को चुलबुल पांडे के रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान का धांसू कैमियो देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Salman Khan in Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) का ट्रेलर मेकर्स आज यानी 7 अक्टूबर को रिलीज करने वाले हैं। 'सिंघम अगेन' के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म में बड़े-बड़े स्टार्स को कास्ट किया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को फिल्म 'सिंघम अगेन' में चुलबुल पांडे के रोल में देखा जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट्स आई थीं कि 'सिंघम अगेन' में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से कुछ घंटों ही 'सिंघम अगेन' में सलमान खान की एंट्री को लेकर एक बाद अपडेट सामने आया है।

Salman Khan and Ajay Devgn

'सिंघम अगेन' में हुई सलमान खान की एंट्री

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन को जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए शूटिंग करते हुए देखा जाएगा। सलमान खान फिल्म में एक धांसू कैमियो करने के लिए राजी हो गए हैं। रोहित शेट्टी हमेशा ही सलमान खान के साथ काम करने के लिए बेताब थे और अब 'सिंघम अगेन' में भाईजान को चुलबुल पांडे के रोल में देखना फैन्स के लिए भी बड़ा सरप्राइज होगा। सलमान खान के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह की भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगी।

End of Feed