बॉलीवुड

Aankhon Ki Gustakhiyaan: विक्रांत मैसी के साथ होगा संजय कपूर की लाडली Shanaya Kapoor का बॉलीवुड डेब्यू!

Shanaya Kapoor's Debut From Aankhon Ki Gustakhiyaan: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) जल्द ही विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' (Aankhon Ki Gustakhiyaan) से बॉलीवुड डेब्यू करती दिखाई देंगी।

Image

Shanaya Kapoor and Vikrant Massey

Shanaya Kapoor's Debut From Aankhon Ki Gustakhiyaan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। शनाया कपूर को लेकर खबरें है कि उन्हें एक बेहद प्यारी रोमांटिक ड्रामा ऑफर हुई है, जिसका टाइटल 'आंखों की गुस्ताखियां' (Aankhon Ki Gustakhiyaan) रखा गया था। इस मूवी में शनाया कपूर को बेहतरीन एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर के डेब्यू करने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है।

विक्रांत मैसी संग होगा शनाया कपूर का बॉलीवुड डेब्यू

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक 'आंखों की गुस्ताखियां' (Aankhon Ki Gustakhiyaan) की कहानी एक अंधे संगीतकार के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस मूवी में शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की ऑनस्क्रीन फ्रेश रोमांटिक केमिस्ट्री को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। यह फिल्म रस्किन बॉन्ड की शॉर्ट स्टोरी से प्रेरित होगी। फिल्म कानिर्देशन संतोष सिंह द्वारा किया जाएगा। संतोष सिंह को 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' और 'अपहरण' जैसी वेब सीरीज का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है।

वर्कफ्रंट की बात करें शनाया कपूर को साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की एक्शन मूवी 'वृषभा' में देखा जाएगा। यह मूवी तेलुगु और मलयालम भाषा में बनाई गई है। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की बात करें तो इसे जल्द ही मसूरी हिल स्टेशन में शूट किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर विक्रांत मैसी को आने वाले दिनों में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में देखा जाएगा। फिल्म नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा विक्रांत मैसी के पास राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article