Singham Again Trailer Release Date: अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी इस कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म को देखने के लिए भी फैंस उतावले हो रहे हैं। इस साल दो बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म एक साथ टकराने को तैयार हैं। अब रोहित शेट्टी ने फिल्म का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। इस प्रोमो को शेयर कर मेकर्स ने जानकारी दी है कि वह फिल्म का ट्रेलर कब शेयर करने वाले हैं। फिल्म को लेकर अभी से ही काफी हाइप है। यह फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है।
इस दिन रिलीज होगी सिंघम अगेन का ट्रेलर
इस प्रोमो में रोहित शेट्टी का वॉयस ओवर भी नजर आ रहा है। जिसमें वह कॉप्स यूनिवर्स को मिले फैंस के प्यार का शुक्रिया करते हुए दिख रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी सभी कैरेक्टर्स नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 7 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाला है।
3 सालों बाद होगी कॉप्स यूनिवर्स की वापसी
रोहित शेट्टी ने आखिरी बार कॉप्स यूनिवर्स की अपनी फिल्म को साल 2021 में रिलीज किया था। जो अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी थी। अब काफी समय बाद वह अपनी इस सक्सेसफुल फ्रेंचाइजी की फिल्म की लेकर लौट रहे हैं। इसी वजह से ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से ही काफी एक्साइटमेंट हैं। फिल्म में लोग दीपिका पादुकोण को पुलिस के रूप में पहली बार देखते नजर आएंगे।
