सेंसर बोर्ड ने Singham Again के 7 मिनट से ज्यादा के फुटेज पर चलाई कैंची, करीना और रणवीर के कुछ सीन्स में की बदलाव की मांग

अजय देवगन की सिंघम अगेन 1 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने UA सर्टिफिकेट दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कई सीन्स को डिलीट करवाया है। इसी के अलावा कुछ सीन्स को बदलने के लिए कहा है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। अजय के साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' क्लैश होगी। फिल्म को सीबीएफसी (CBFC) से सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यूए (UA) सर्टिफिकेट दिया है। इसी के साथ फिल्म के कुछ सीन्स पर कैंची चलाई है और कुछ में बदलाव करने के लिए कहे हैं। ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी के बेटे के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं Salman Khan, जीशान ने बताया पिता की मौत के बाद भाईजान हर रात करते हैं फोन

singham

Singham Again (credit Pic: Instagram)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में दो जगह 23 सेकेंड के लंबे मैच कट सीन को बदलने को कहा है। इस सीन में भगवान राम, मां सीता और हनुमान को सिंघम, अवनि और सिम्बा के रूप में दिखाया है। इसी तरह सिंघम और श्री राम के पैर छूने वाले सीन को बदलने को कहा है।

End of Feed