बॉलीवुड

Singham Again Box office Day 3: तीसरे दिन अजय देवगन स्टारर की कमाई में आई गिरावट, रोहित शेट्टी के फूले हाथ-पांव

Singham Again Box office Day 3: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) ने इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक दी है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी तीन दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये कमाने में असफल रही है। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई...

Image

Singham Again Box office Day 3

Singham Again Box office Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 1 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'सिंघम अगेन' को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआत के दो दिनों में 'सिंघम अगेन' के ज्यादातर शोज हाउसफुल रहे हैं। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है। आइए देखें अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' ने तीन दिनों में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' ने पहले दिन 43.70 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को यह मूवी 42.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। वहीं तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। इस मूवी ने रविवार के दिन लगभग 35 करोड़ रुपये के आस-पास कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक ये मूवी तीन दिनों में 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन अब तक कर चुकी है। वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद अब वीक डे में इसकी कमाई थोड़ी स्लो हो सकती है।

अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रवि किशन और अक्षय कुमार सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का रोल निभाया है। रोहित शेट्टी ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए इसमें सलमान खान की भी एंट्री करा दी है। फिल्म के लास्ट में उन्हें चुलबुल पांडे के रोल में देखा जा रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article