Arjun Kapoor's wrapped up Singham Again Shooting: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशन रोहित शेट्टी लंबे समय फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह इस साल रिलीज होने मोस्टअवेटेड फिल्मों में से एक है। रोहित शेट्टी की इस कॉप यूनिवर्स को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शेट्टी ने 'सिंघम' सीरीज की तीसरी किस्त के लिए कई बॉलीवुड एक्टर्स को ऑनबोर्ड लिया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में अर्जुन कपूर लीड विलेन का रोल निभाने वाले हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी कर ली है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोमैटिक फोटो शेयर की है, जिसमें वो रोहित शेट्टी के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन दिया, 'रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन!!! मैंने सिंघम अगेन के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है!!! मेरी 20वीं फिल्म और एक डायरेक्टर के साथ यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक हिया, जो मास सिनेमा का बॉस है!!!'
बता दें, फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह सहित कई कलाकारों को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। फैन्स इसे देखने के लिए उतावले हैं।
