Singham Again: रोहित शेट्टी ने Arjun Kapoor के करैक्टर को दिया धांसू नाम, सुनकर होगी हैरानी

Arjun Kapoor's Character Name in Singham Again: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में दिखाई देंगे। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर के करैक्टर के नाम से अब पर्दा उठ चुका है। आइए जाने फिल्म में उनके किरदार का नाम क्या होगा?

Arjun Kapoor's Character Name in Singham Again: साल 2024 में अब तक ऋतिक रोशन की 'फाइटर', शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और अजय देवगन स्टारर 'शैतान' जैसी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला है। आने वाले महीनों में अब लोगों की नजरें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) पर टिकी हुई है। इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार के लिए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को चुना है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से अर्जुन कपूर के करैक्टर का नाम सामने आया है।

Arjun Kapoor in Singham Again

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें डेंजर लंका कहा जाएगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का नाम डेंजर लंका है। अर्जुन कपूर को यह नाम देने के लिए काफी प्लानिंग की गई थी।

End of Feed