बॉलीवुड

Singham Again: अजय देवगन का एक्शन सीन हुआ लीक, जैकी श्रॉफ संग दो-दो हाथ करते आए नजर

Singham Again Action Scenes Leaked Online: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के शूटिंग सेट से एक धांसू एक्शन सीन लीक हो गया है। वीडियो में अजय देवगन और जैकी श्रॉफ सड़क पर एक-दूसरे संग हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।

Image

Singham Again

Singham Again Action Scenes Leaked Online: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस समय श्रीनगर में फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिन सोशल मीडिया पर शूटिंग से कई पिक्स सामने आई। इन पिक्स में अजय देवगन (Ajay Devgn) को पुलिस ऑफिस की वर्दी में जैकी श्रॉफ को पकड़कर ले जाते हुए देखा गया। इन पिक्स के इंटरनेट पर लीक होने के बाद हर कोई फिल्म को देखे के लिए बेहद उत्साहित है। हाल ही में अब शूटिंग सेट अजय देवगन का एक्शन सीन लीक हो गया है।

सिंघम अगेन' के शूटिंग सेट से सामने आए वीडियो में अजय देवगन और जैकी श्रॉफ आपस में दो-दो हाथ करते दिखाई दे रहे हैं। चारोंओर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी हाथों में कैमरा लिए अजय देवगन और जैकी श्रॉफ के बीच हो रहे फाइटिंग सीन को शूट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने इंटरनेट पर सामने आने के बाद तहलका दिया है। कई लोगों ने कहा कि बड़े परदे पर इस रोल में जैकी श्रॉफ को देखना बेहद दिलचस्प होगा। आप भी इस वीडियो पर डालें एक नजर...

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, श्वेता तिवारी, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन का रोल निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहित शेट्टी संग फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article