Singham Again Trailer: रावण से खूंखार अर्जुन कपूर... डेढ़ शानी दीपिका पादुकोण, अजय-रोहित की 'सिंघम अगेन' है एकदम पैसा वसूल

5 Things To Know in Singham Again Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी है। ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे लोग जान लीजिए कि आपको इसमें क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है।

5 Things To Know in Singham Again Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को लॉन्च करने की तारीख चुन ली है। मेकर्स आज यानी 7 अक्टूबर के दिन अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर को लोगों के बीच पेश करने जा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। बताया जा रहा है कि 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 4 मिनट 45 सेकेंड लंबा होगा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर में देखने को मिलेंगी। जानिए यहां...

Singham Again

अजय-दीपिका की फ्रेश जोड़ी आएगी नजर

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। इस फ्रेश को बड़े परदे पर देखने का इंतजार फैन्स फिल्म को घोषणा के बाद से ही कर रहे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण पहली बार ही बड़े परदे पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रही हैं।

End of Feed