बॉलीवुड

Singham Again Trailer: रावण से खूंखार अर्जुन कपूर... डेढ़ शानी दीपिका पादुकोण, अजय-रोहित की 'सिंघम अगेन' है एकदम पैसा वसूल

5 Things To Know in Singham Again Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर को लॉन्च करने की तैयारियां मेकर्स ने शुरू कर दी है। ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे लोग जान लीजिए कि आपको इसमें क्या-क्या नया देखने को मिलने वाला है।

Image

Singham Again

5 Things To Know in Singham Again Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को लॉन्च करने की तारीख चुन ली है। मेकर्स आज यानी 7 अक्टूबर के दिन अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के ट्रेलर को लोगों के बीच पेश करने जा रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। बताया जा रहा है कि 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 4 मिनट 45 सेकेंड लंबा होगा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर में देखने को मिलेंगी। जानिए यहां...

अजय-दीपिका की फ्रेश जोड़ी आएगी नजर

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ पहली बार दीपिका पादुकोण को ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। इस फ्रेश को बड़े परदे पर देखने का इंतजार फैन्स फिल्म को घोषणा के बाद से ही कर रहे हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण पहली बार ही बड़े परदे पर पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने जा रही हैं।

विलेन के रोल में दिखेगा अर्जुन कपूर का खूंखार अवतार

रोहित शेट्टी ने 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के अपोजिट विलेन के रोल में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को कास्ट किया है। मेकर्स द्वारा जारी किए पोस्टर में अर्जुन कपूर का चेहरा खून से लथपथ नजर आया था। तभी से फैन्स ने अर्जुन कपूर के पोस्टर को देख कयास लगा लिए थे कि उनका रोल किसी रावण से कम नहीं होगा।

सलमान खान के कैमियो का फैन्स को है इंतजार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों में अगर सलमान खान का कैमियो हो जाए तो इसका सुपरहिट होना एकदम तय है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स 'सिंघम अगेन' में सलमान खान की एंट्री कराई है। फिल्म में सलमान खान को चुलबुल पांडे के रोल में देखना दिलचस्प होगा।

हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स आएंगे नजर

इस बात में कोई शक नहीं है कि 'सिंघम अगेन' को बनाने के लिए रोहित शेट्टी ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। उन्होंने अपने फैन्स से यह भी वादा किया है कि अजय देवगन स्टारर में लोगों को हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिन्हें 70एमएम के परदे पर देखकर ऑडियंस के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार एक-साथ आएंगे नजर

रणवीर सिंह की 'सर्कस' के फ्लॉप होने से रोहित शेट्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में अब उन्होंने अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' को ब्लॉकबस्टर साबित कराने के लिए इंडस्ट्री के बड़े-बड़े एक्टर्स को कास्ट किया है। इस मूवी में आपको अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और सलमान खान को कास्ट किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article