बॉलीवुड

Singham 3: अजय देवगन संग देश के दुश्मनों के छठी का दूध याद दिलाएंगे सलमान खान, चुलबुल पांडे बनकर मारेंगे एंट्री

Salman Khan cameo in Singham 3: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की नई फिल्म सिंघम 3 (Singham 3) को लेकर सामने आ रही खबर की मानें तो सलमान खान स्पेशल कैमियो में नजर आएंगे। इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सलमान खान और अजय देवगन साथ में खड़े नजर आ रहे हैं।

Image

Salman Khan Cameo in Singham 3

Salman Khan cameo in Singham 3: डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम 3 में रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार जैसे सितारों का स्पेशल कैमियो होगा, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सिंघम 3 में भाईजान भी अजय देवगन के साथ दिखाई देंगे। इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसका रिश्ता सिंघम 3 से बताया जा रहा है। इस तस्वीर में सलमान खान और अजय देवगन पुलिस की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। जिस यूजर ने इस तस्वीर को शेयर किया है, उसने लिखा है कि सिंघम 3 से सलमान खान का कैमियो लीक हो गया है। फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि अगर भाईजान वाकई सिंघम 3 में दिखाई देंगे तो तहलका मच जाएगा।

रोहित शेट्टी संग सलमान खान ने कभी नहीं किया काम

रोहित शेट्टी भारत के बिगेस्ट मसाला एंटरटेनर्स में से एक हैं, जिनकी फिल्में बम्पर कमाई करती हैं। रोहित शेट्टी अजय देवगन, रणवीर सिंह और शाहरुख खान जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक सलमान खान के साथ फिल्म के लिए हाथ नहीं मिलाया है। हालांकि रोहित शेट्टी कई दफा कह चुके हैं कि वो भाईजान के साथ काम करना चाहते हैं।

सिकंदर में बिजी हैं सलमान खान

अगर सलमान खान की बात करें तो वो इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर सिकंदर में व्यस्त हैं, जिसका डायरेक्शन एआर मुर्गडॉस कर रहे हैं। यह पहला मौका है जब सलमान खान ने एआर मुर्गडॉस के साथ हाथ मिलाया है। एआर मुर्गडॉस ने बॉलीवुड को गजनी और हॉलीडे जैसी फिल्में दी हैं। माना जा रहा है कि भाईजान की सिकंदर जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article