सिंगर लकी अली (Lucky Ali) ने अपने गानों से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। सिंगर ने हाल ही में अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने अपना दुख बयां की है। लकी अली ने बताया कि इस देश में मुस्लिम होने पर खुद को अकेला महसूस करते हैं। आपके दोस्त आपको छोड़कर चले जाते हैं। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Lucky Ali (credit Pic: Instagram)
लकी अली ने ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, आज दुनिया में मुस्लिम होना एक अकेलापन है। अल्लाह की सुन्नैत का पालन करना एक अकेलापन है। आपके दोस्त छोड़ देंगे और दुनिया आपको मुस्लिम कहने लगेगी। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो उनके साथ है।
लकी अली के पोस्ट ने मचाया बवाल
एक यूजर ने लिखा, दुनिया में हर तरह के लोग है। हम आपके साथ है। दूसरे यूजर ने लिखा, उस्ताद जी आप लीजेंड हैं, हम हमेशा आपके साथ। वहीं, कुछ लोगों का कहना हैं कि ऐसा क्या होगा उस्ताद जी। लकी अली के इस पोस्ट ने यूजर्स के बीच में खलबली मचा दी है। आपको बता दें कि लकी अली दिग्गज अभिनेता महमूद के बेटे हैं। सिंगर ने 90 और 2000 के दशक में कई शानदार गाने गाए थे। साल 2000 में उन्हें फिल्म कांटे के लिए काफी सराहाना मिली थी।
