बॉलीवुड

Sikandar: सलमान खान स्टारर में हुई इस स्टार की भतीजी की एंट्री !! नाम जानकारी होगी खुशी

Anjini Dhawan Joins Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान स्टारर में अब वरुण धवन की भतीजी को सहम भूमिका ऑफर हुई है। इस फिल्म में अन्जिनी धवन की एंट्री से फैन्स भी खुश हैं।

Image

Salman Khan's Anjini Dhawan

Anjini Dhawan Joins Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के जरिए ऑडियंस को अगले साल ईद के मौर पर एंटरटेन करते दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय बड़े जोरों-शोरों से चल रही है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान स्टारर को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में जानकारी देते हुए बताया कि मेकर्स ने 'सिकंदर' में शर्मन जोशी को कास्ट कर लिया है। अब लेटेस्ट जानकारी यह है कि भाईजान की 'सिकंदर' में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अन्जिनी धवन की एंट्री हो गई है।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर मूवी 'सिकंदर' में निर्माताओं ने अब अन्जिनी धवन को कास्ट कर लिया है। टीम ने इस समय अन्जिनी के किरदार को जानकारी को गुप्त ही रखा है। फिल्म में उन्हें बेहद अहम रोल में देखा जाएगा। सलमान खान की हाई-ऑक्टेन ड्रामा से भरपूर इस एक्शन फिल्म को देखने के लिए फैन्स भी बेकरार हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इसमें सलमान खान को दोहरी भूमिका में देखा जाएगा।

अन्जिनी धवन ने हाल ही में फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म को कमर्शियल सक्सेस नहीं मिली लेकिन उनकी एक्टिंग ने ऑडियंस का ध्यान आकर्षित किया। वहीं दूसरी ओर एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित की जा रही फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 2025 की ईद के दुनिया भर में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article