बॉलीवुड

SIKANDAR Teaser Reaction: सिंकदर में भी सलमान की जान के पीछे पड़े दुश्मन, फैंस ने कहा-"भाईजान फुल स्वैग में..."

SIKANDAR Teaser Reaction: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं आज यानी 28 दिसंबर को मेकर्स ने सिकंदर का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं कि टीजर देखने के बाद फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

SIKANDAR Teaser Reaction

SIKANDAR Teaser Reaction: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं आज यानी 28 दिसंबर को मेकर्स ने सिकंदर का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर गया है। बता दें सलमान खान की ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान फिल्म में दमदार एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं। इस टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग टीजर देखने के बाद अपने क्या राय दे रहे हैं।

इस 1 मिनट 41 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक्शन से होती है। जहां कुछ मुखोटे वाले लोग सलमान खान के पीछे से वॉर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाईजान कहते हैं-"सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है" इस दमदार डायलॉग ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इस डायलॉग को बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इस डायलॉग की तुलना लॉरेंस बिश्नोई वाले लोगों से भी कर रहे हैं।

ईद पर होगी रिलीज

इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, चेतन्य चौधरी, सत्यराज और नवाब शाह भी इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे। फिल्म को लेकर फैन्स बेताब है और अब इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। सिकंदर अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। भाईजान के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सिकंदर के मेकर्स इस टीजर को कल यानी 27 दिसंबर को रिलीज करने वाले थे, लेकिन मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे 28 दिसंबर को रिलीज किया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article