सलमान की 'सिकंदर' पर भारी पड़ी 'L2 एम्पुरान', कई सिनेमाघरों में रिप्लेस किए गए शो

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 1, 2025, 12:52 PM IST

Sikandar Shows Replace With L2 Empuraan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' को कई सिनेमाघरों में गुजराती फिल्म 'ऑल द बेस्ट पंड्या', मलयालम फिल्म 'L2 एम्पुरान' और हॉलीवुड फिल्म 'द डिप्लोमैट' से रिप्लेस किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह है।

Sikandar’s Shows Cancelled: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर (Sikandar)' लंबे इंतजार के बाद 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज के बाद मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' ने पहले और दूसरे दिन उम्मीद से कम कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन के बाद अब 'सिकंदर' से जुड़ी दो खबरें सामने आ रही हैं। एक अच्छी तो वहीं दूसरी को जानने के बाद फैंस परेशान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से जुड़ी कौन सी दो खबरें चर्चा में बनी हुई हैं।

L2 Empuraan vs Sikandar

कैंसिल हुए सिकंदर के शो

रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर से जुड़ी दो बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ मुंबई के मशहूर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स गाइटी और गैलेक्सी में फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे हैं, वहीं देश के कई अन्य हिस्सों में 'सिकंदर' के शोज को रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूरत, अहमदाबाद, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में दर्शकों की कम इंटरेस्ट के कारण 'सिकंदर' के शोज को रिप्लेस कर उनकी जगह गुजराती फिल्म 'ऑल द बेस्ट पंड्या', मलयालम फिल्म 'L2 एम्पुरान' और हॉलीवुड फिल्म 'द डिप्लोमैट' को सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा है।

End of Feed