बॉलीवुड

'Sikandar' में दोहरी भूमिका निभाएंगे Salman Khan !! मेकर्स ने 10 हजार पिस्तौल और गोलियां की ऑर्डर

Salman Khan's to Play Double Role in Sikandar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) को देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म में सलमान खान का डबल होने वाला है।

Image

Salman Khan's Sikandar.

Salman Khan's to Play Double Role in Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इस समय अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के लिए जोरों-शोरों से शूटिंग कर रहे हैं। 'टाइगर 3' की सफलता के बाद साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर ए. आर. मुरुगादॉस (A. R. Murugadoss) ने सलमान खान के साथ इस एक्शन थ्रिलर के लिए हाथ मिलाया था। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि फिल्म में सलमान खान धांसू एक्शन सीन्स करते दिखाई देंगे। अब लेटेस्ट जानकारी हाथ लगी है कि 'सिकंदर' में सलमान खान का डबल रोल होने वाला है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान को फिल्म 'सिकंदर' में दोहरे किरदार में देखा जाएगा। यही नहीं मेकर्स ने फिल्म में एक एक्शन को फिल्माने के लिए 10 हजार पिस्तौल और गोलियां आर्डर की हैं। यह सीन 22 अगस्त के दिन शूट किया जाएगा। फिल्म का 40 दिन का शूटिंग शेड्यूल है और मेकर्स 'सिकंदर' को दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

यह मूवी साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी विलेन के रोल में नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए साल 2025 में ईद का दिन चुना है। 'सिकंदर' के अलावा सलमान खान के पास करण जौहर की फिल्म 'द बुल' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article