बॉलीवुड

Sikandar: सलमान खान स्टारर के टीजर ने 24 घंटों में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज

Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के टीजर को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि 'सिकंदर' के टीजर ने रिलीज होने के 24 घंटों के अंदर ही यूट्यूब पर धांसू रिकॉर्ड बना दिया है।

Image

Salman Khan's sikandar Teaser

Salman Khan's Sikandar Teaser: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) का टीजर मेकर्स ने 28 दिसंबर के दिन लोगों के बीच पेश किया। इस टीजर को मेकर्स ने सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर रिलीज करने की प्लानिंग की थी लेकिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण इसे टाल दिया गया था। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' के टीजर ने महज 24 घंटों में यूट्यूब पर व्यूज के मामले में अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है।

'सिकंदर' के टीजर को मिले इतने व्यूज

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर अभी भी यूट्यूब की दुनिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस टीजर को 24 घंटों में यूट्यूब पर 48 मिलियन व्यूज मिले हैं। हर घंटे 'सिकंदर' को 20 लाख लोगों ने देखा है। इस बात से यह तो तय हो गया है कि सलमान खान का स्टारडम आज भी लोगों के बीच बरकरार है। टीजर में सलमान खान का धमाकेदार लुक भी लोगों को बहुत पसंद आया है। हर कोई इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब है।

ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही सलमान खान की 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ पहली बार बड़े परदे पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रोमांस करती दिखाई देंगी। फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह मूवी साल 2025 में ईद के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article