Salman Khan's Sikandar Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) की शूटिंग मुंबई में 18 जून से शुरू कर दी है। इस फिल्म की घोषणा सलमान खान ने खुद अपने फैन्स के साथ ईद के खास मौके पर की थी। भाईजान ने फिल्म 'सिकंदर' के लिए जाने-माने डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस संग हाथ मिलाया है। बीते काफी समय से यह बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) की 'सिकंदर' इस साल नहीं बल्कि 2025 में ईद के दिन ही रिलीज हुई होगी। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'सिकंदर' की रिलीज पर अब निर्माताओं ने पक्की मुहर लगा दी है।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि एआर मुरुगादॉस के निर्देशन बन रही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'को 2025 की ईद पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सलमान खान को नए अवतार में देखने के लिए फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को चुना है। पहली यह जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देंगी। 'सिकंदर' से पहले रश्मिका को रणबीर कपूर की 'एनिमल' में देखा गया। फिल्म में रश्मिका ने गीतांजलि का किरदार निभाया था।
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म 'सिकंदर' को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जाएगा। इस फिल्म के अलावा सलमान खान के पास करण जौहर की फिल्म 'द बुल' भी है। फिल्म को विष्णुवर्धन डायरेक्ट करेंगे।
