Kajal Aggarwal to Star in Salman Khan's Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने जाने-माने निर्देशन एआर मुरुगादॉस (AR Murugadoss) के साथ फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) के लिए हाथ मिलाया है। मुंबई फिल्म की शूटिंग के लिए एक धांसू सेट बनाया है। बीते कई दिनों से सलमान खान भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। सलमान खान की 'सिकंदर' को लेकर अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म में रश्मिका मंदाना के बाद एक और साउथ हसीना की एंट्री हो गई है।
'सिकंदर' में शामिल काजल अग्रवाल
फिल्मफेयर की रिपोर्ट सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर' में अब साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की एंट्री हो गई है। फिल्म में उनके किरदार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कई लोगों का मानना है कि काजल अग्रवाल की 'सिकंदर' में एंट्री होने के बाद अब रश्मिका मंदाना को कड़ी टक्कर मिल सकती है। फिल्म में साउथ एक्टर सत्यराज भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म में कमल हासन को भी ऑनबोर्ड लिया है। मेकर्स ने साल 2024 में ही सलमान खान की 'सिकंदर' की बड़ी घोषणा की थी और तभी ये यह मूवी चर्चा में है।
काजल अग्रवाल जल्द ही फिल्म की शूटिंग को ज्वाइन कर सकती हैं। इस फिल्म को मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया जा रहा है। सलमान खान संग फिल्म 'सिकंदर' में नजर आने से पहले काजल अग्रवाल ने अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित कई स्टार्स के साथ काम किया है। सलमान खान और काजल अग्रवाल की फिल्म 'सिकंदर' अगले साल ईद के खास मौके पर रिलीज की जाएगी।
