बॉलीवुड

Janhvi Kapoor संग 'परम सुंंदरी' में रोमांस करेंगे Sidharth Malhotra, बोले- 'मेरे लिए नई शुरुआत...'

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'परम सुंदरी' का ऐलान कर दिया है। एक्टर ने बताया कि वो इस फिल्म में जाह्नवी संग स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों पहली बार साथ में काम करेंगे। एक्टर ने कहा कि वो अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Image

Sidharth Malhotra-Janhvi Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक है। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा कर दिया है। एक्टर ने बताया कि वो नेक्स्ट प्रोजेक्ट में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 'दसवी' फेम तुषार जलोटा 'परम सुंदरी' का निर्देशन कर रहे हैं। ये एक रोम कॉम मूवी है। एक्टर एक बार फिर पर्दे पर रोमांटिक हीरो का किरदार निभाएंगे। सिद्धार्थ और जाह्नवी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ये भी पढ़ें- Scoop: सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी साथ करेंगे हॉरर-कॉमेडी मूवी में काम! जानें फ्लोर पर कब दस्तक देगी फिल्म

सिद्धार्थ ने कहा, 'ये दिवाली मेरे लिए एक नई शुरुआत है। मैंने अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। कई सालों बाद मैं फिर से रोमांटिक जॉनर की मूवी कर रहा हूं। मैं जाह्नवी संग कुछ नया और यादगार बनाने के लिए उत्सुक हूं। यह एक नया चैप्टर है। मुझे लगता है नई शुरुआत के लिए सही समय है'। कुछ दिनों पहले खबरे आई थी कि सिद्धार्थ और जाह्नवी साथ में थ्रिलर मूवी में नजर आएंगे। लेकिन अब दोनों साथ में रोम कॉम मूवी में दिखाई देंगे। तुषार जलोटा की फिल्म क्लासिक लव स्टोरी होगी।

सिद्धार्थ-जाह्नवी साथ करेंगे काम

रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ दिल्ली के बिजनेसमैन की भूमिका निभाएंगे। वहीं, जाह्नवी केरल की आर्टिस्ट होंगी जिसके अपने वैल्यू है। दोनों के कैरेक्टर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। फिल्म दिसंबर के महीने में फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म का पहला शेड्यूल सिद्धार्थ के साथ दिल्ली में शुरू होगा। कुछ हिस्सों के लिए टीम केरल भी जाएगी और बाकी की शूटिंग मुंबई में सेट बनाकर होगी। परम सुंदरी के अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में रेस 4 भी है। वहीं, जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आएंगी। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article