बॉलीवुड

Sidharth Malhotra ने छोड़ी इस डायरेक्टर की एक्शन-ड्रामा 'Mitti', वजह जानकार हिल जाएंगे आप!

Sidharth Malhotra Exits From Mitti: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने बलविंदर सिंह जांजू (Balwinder Singh Janju) के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म एक्शन-ड्रामा 'मिट्टी' (Mitti) को रचनात्मक मतभेदों के कारण बीच में ही छोड़ दिया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ को एक्शन अवतार में देखा जाना था।

Image

Sidharth Malhotra-Balwinder Singh Janju

Sidharth Malhotra Exits From Mitti: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग एक्शन-ड्रामा 'मिट्टी' (Mitti) को लेकर बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। साल 2024 में जून के महीने में जाने-माने निर्माता मुराद खेतानी ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया था कि वो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग फिल्म 'मिट्टी' के लिए हाथ मिला रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जांजू (Balwinder Singh Janju) करने वाले थे। हालांकि अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अब इस एक्शन-ड्रामा से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बीच में ही छोड़ दी 'मिट्टी'

पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म 'मिट्टी' की शूटिंग शुरू होने से लगभग 1 महीने पहले इस एक्शन-ड्रामा को छोड़ दिया था। कई सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म के डायरेक्शन से खुश नहीं थे। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीती फिल्मों का बॉक्स ऑफिस देखने के बाद 'मिट्टी' को सही तरह सेफंडिंग करने में दिक्कत हो रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों पहले फिल्म का निर्देशन करने जा रहे बलविंदर सिंह जांजू ने बॉलीवुड हंगामा को बताया था कि इसकी शूटिंग उत्तराखंड में की जाएगी।

'मिट्टी' से सिद्धार्थ मल्होत्रा का पत्ता साफ होने के बाद अभिनेता के पास इस समय कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अब जल्द ही दिनेश विजान के बैनर तले बनने जा रोमांटिक कॉमेडी मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा करने जा रहे हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर खबरें हैं कि उन्हें सैफ अली खान की मूवी 'रेस 4' में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा को सैफ अली खान के साथ देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। फिल्म रमेश तौरानी द्वारा निर्मित होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखिरी बार फिल्म 'योद्धा' में देखा गया था, जो फ्लॉप रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article