Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

Sid Kiara Thanks Alia Bhatt: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को शादी की बधाई दी थी। सिद्धार्थ और कियारा ने आज आलिया भट्ट को धन्यवाद कहते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सिद्धार्थ और आलिया कुछ समय पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ब्रेकअप होने के बाद सिड का दिल कियारा पर आया।

Sid Kiara Thanks Alia Bhatt: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने बीते दिन अपनी दोस्त कियारा आडवाणी और एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी की बधाई दी थी। सिड-कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग पिक्स शेयर की थीं, जिन पर आलिया भट्ट ने कमेंट करके हुए इन दोनों के उज्जव भविष्य की कामना की थी। सिद्धार्थ कियारा ने 9 फरवरी के दिन आलिया भट्ट की बधाई का जवाब दिया और अदाकारा को थैंक यू कहा। सिड-कियारा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम के माध्यम से आलिया को थैंक यू कहा है।

Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं आलिया भट्ट

अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने करियर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ की थी। इन दोनों ने करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, जिसके बाद इनका अफेयर चलने लगा। सिद्धार्थ और कियारा के अफेयर की खबरें एक दौर में काफी चर्चाएं बटोर रही थीं लेकिन कुछ वक्त के बाद ये दोनों अलग हो गए। इसके बाद आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का दामन पकड़ लिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से प्यार हो गया। धीरे-धीरे सिद्धार्थ और कियारा जिंदगी में आगे बढ़ गए और अब इनमें दोस्ती हो गई है।

End of Feed