बॉलीवुड

Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

Sid Kiara Thanks Alia Bhatt: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को शादी की बधाई दी थी। सिद्धार्थ और कियारा ने आज आलिया भट्ट को धन्यवाद कहते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। सिद्धार्थ और आलिया कुछ समय पहले एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ब्रेकअप होने के बाद सिड का दिल कियारा पर आया।

Image

Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

Sid Kiara Thanks Alia Bhatt: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने बीते दिन अपनी दोस्त कियारा आडवाणी और एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी की बधाई दी थी। सिड-कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग पिक्स शेयर की थीं, जिन पर आलिया भट्ट ने कमेंट करके हुए इन दोनों के उज्जव भविष्य की कामना की थी। सिद्धार्थ कियारा ने 9 फरवरी के दिन आलिया भट्ट की बधाई का जवाब दिया और अदाकारा को थैंक यू कहा। सिड-कियारा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम के माध्यम से आलिया को थैंक यू कहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं आलिया भट्ट

अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने करियर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ की थी। इन दोनों ने करण जौहर स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, जिसके बाद इनका अफेयर चलने लगा। सिद्धार्थ और कियारा के अफेयर की खबरें एक दौर में काफी चर्चाएं बटोर रही थीं लेकिन कुछ वक्त के बाद ये दोनों अलग हो गए। इसके बाद आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का दामन पकड़ लिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा को कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से प्यार हो गया। धीरे-धीरे सिद्धार्थ और कियारा जिंदगी में आगे बढ़ गए और अब इनमें दोस्ती हो गई है।

Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

Alia Bhatt ने Sid-Kiara को दी शादी की बधाई, तो एक्स-बॉयफ्रेंड ने ऐसे दिया जवाब

जैसलमेर में सिड ने कियारा संग रचाई शादी

अदाकारा कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जैसलमेर में शादी रचाई है। ये दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने क्लोज्ड सेरेमनी में शादी करने का फैसला लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने करीबी दोस्तों और परिवारवालों के सामने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की और सबका आशीर्वाद लिया। सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही अपने दोस्तों के लिए दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article