Sidharth Malhotra पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता का हुआ निधन

Sidharth Malhotra father Sunil Malhotra Died: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। इस खबर से सिद्धार्थ के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता को लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Sidharth Malhotra father Sunil Malhotra Died: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। सुनील मल्होत्रा काफी समय से बीमार चल रहे थे। जैसी ही ये खबर सामने आई वैसे ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अब सभी लोग सिद्धार्थ के पिता को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Sidharth Malhotra father Sunil Malhotra Died

pic credit- instagram

भावुक हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस खबर से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने खबर मिलते ही तुरंत दिल्ली पहुंचकर अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और परिवार के साथ इस दुख भरे समय में डटे रहे। सूत्रों के मुताबिक सुनील मल्होत्रा काफी समय से बीमार चल रहे थे। सिद्धार्थ अपने पिता से बहुत गहरा लगाव रखते थे। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सिद्धार्थ ने लिखा, 'पापा एक ऐसे इंसान थे जिनमें ईमानदारी, सच्चाई और संस्कार बहुत गहरे थे। उनके मूल्य कभी नहीं झुके। अनुशासन था, लेकिन कठोरता नहीं। ताकत थी, लेकिन घमंड नहीं। जीवन ने जितना भी कठिन परीक्षा ली, वे हमेशा सकारात्मक रहे। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में समंदर पर कमान करने से लेकर बीमारी के समय तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनकी रूह हमेशा ऊंची रही। पापा, आपकी ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी विरासत है।आपकी ताकत आज भी मुझे हर कदम पर रास्ता दिखाती है। आपकी सकारात्मकता ने पूरे परिवार को जोड़े रखा है। आप शांत नींद में हमसे विदा हो गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन छूटा है, वो बहुत बड़ा है।मैं जो हूं, वो आपकी वजह से हूं।आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी मैं हमेशा साथ रखूंगा। बहुत प्यार करता हूं पापा।'

End of Feed