Salim Khan Operation: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के पिता और जाने-मान फिल्म राइटर सलीम खान (Salim Khan) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलीम खान से जुड़ी अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस न्यूज के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई। अब इन सब के बीच सलीम खान की तबीयत से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनों को और बढ़ा दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
सलीम खान का होगा ऑपरेशन
सलीम खान एक बार फिर से अपनी तबीयत की खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सलीम खान को मंगलवार, 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। खान परिवार ने अभी तक उनकी तबीयत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Filmfare की रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। मंगलवार सुबह उनकी ब्लड प्रेशर बहुत बढ़ गई और अंदर से खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। हमें ये भी जानकारी मिली है कि उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में ब्लड वेसल्स फट गए हैं। डॉक्टरों ने बुधवार सुबह उनका ऑपरेशन करने का फैसला किया है। अभी तक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उन्हें करीब से निगरानी में रखे हुए हैं। फैंस और इंडस्ट्री वाले सब उनकी जल्दी सेहत याब होने की दुआ कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में सलमान खान फिर से अस्पताल पहुंचे हैं।
कल जारी होगा हेल्थ बुलेटिन
डॉ. जलील पारकर ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि सलीम खान को आज सुबह 8:30 बजे आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें पहले अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। डॉक्टर ने आगे कहा कि कल सुबह यानी 18 फरवरी को 11 बजे प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया, “डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजित मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम ने उनका इलाज किया। कल सुबह 11 बजे हम परिवार की सहमति से प्रेस बुलेटिन देंगे और मरीज की गोपनीयता पूरी तरह बनाए रखेंगे।”
