Sidharth Malhotra Bday Pics: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उन्हें फैंस के साथ-साथ कई कलाकार जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में उनके बर्थडे से रिलेटेड एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें करण जौहर समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। लेकिन तस्वीर में कोई एक इंसान गायब लग रहा है आखिर कौन है जानिए इस रिपोर्ट में।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे वर्सटाइल एक्टर्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में बीती रात एक्टर ने अपने खास दोस्त और डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर संग पार्टी की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है की एक्टर ने कलरफुल टीशर्ट पहनी है, जिसमें वो काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।
इस तस्वीर में फैंस ने एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को मिसिंग पाया। अब एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन फाॅर्स पुलिस में नजर आ आएंगे। सीरीज में शिल्पा शेट्टी समेत विवेक ओबरॉय भी नजर आएँगे और इस सीरीज को अआप ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।
