Kiara Advani को Sidharth Malhotra ने लगाया सबके सामने गले, इवेंट में किया खुलकर प्यार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 26, 2023, 04:25 PM IST

Sidharth Malhotra and Kiara Advani At award Function: अवॉर्ड फंक्शन में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अलग-अलग एंट्री करते नजर आए। जहां पहले कियारा ने एंट्री मारी तो वहीं कुछ देर बाद सिद्धार्थ भी अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। एक फंक्शन में पहुंचने के बाद भी यह कपल अलग अलग नजर आया तो फैंस भी काफी हैरान है।

Sidharth Malhotra and Kiara Advani video: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद कपल पहली बार किसी अवॉर्ड फंक्शन में एक साथ दिखा। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक अवॉर्ड इवेंट में दोनों पूरा लाइमलाइट लूटते नजर आए। सामने आई इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे है। कियारा आडवाणी इस इवेंट के दौरान साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस साड़ी में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सिद्धार्थ को ब्लैक एंड सिल्वर कलर के सूट-पैंट में देखा गया।

Kiara Adani and sidharth malhotra

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ का इवेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कपल खुलकर प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ स्टेज पर आकर कियारा को गले लगा रहे हैं और दोनों एक-दूसरे से प्यार का खुलकर इजहार करते दिख रहे हैं।

End of Feed