बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को किया किस, वायरल हुईं रोमांटिक फोटो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 19, 2023, 02:16 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में सिद्धार्थ कियारा को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल की रोमांटिक तस्वीरें छाई हुई हैं। फैंस पोस्ट पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

sidharth malhotra and kiara advani (credit pic: instagram)

बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शादी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी। सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के बाद दिल्ली में खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा था। इसके अलावा मुंबई में 12 फरवरी को इंडस्ट्री के लोगों के लिए ग्रैंड पार्टी रखी थी। इस पार्टी में आलिया भट्ट, वरुण धवन, शाहिद कपूर, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी से लेकर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। सिद्धार्थ- कियारा के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। कपल ने रिसेप्शन में मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर आउटफिट पहना था।

कियारा ने व्हाइट और ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। एक्ट्रेस ने अपने लुक ग्रीन नेकलेस से मैच किया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे। सिद्धार्थ और कियारा की रिसेप्शन की रोमांटिक तस्वीरें मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टग्राम पर शेयर की हैं।

सिद्धार्थ- कियारा की रोमांटिक फोटो

इन फोटो में कपल एक- दूसरे में खोया नजर आ रहा हैं। एक फोटो में सिद्धार्थ कियारा को माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गई हैं। फैंस इन फोटो पर लगातार कमेंट कर रह हैं। एक यूजर ने लिखा, बी टाउन का सबसे प्यारा कपल। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, ये दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। कई यूजर्स ने हार्ट का इमोजी बनाया है।

सिद्धार्थ और कियारा ने एक- दूसरे को शेरशाह की शूटिंग के दौरान डेट करना शुरू किया था। कपल ने पब्लिक में कभी भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया और न ही डेटिंग की खबरों को अफवाह बताया। कपल ने 7 फरवरी को सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। कपल ने शादी के बाद जयमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article