Sid-Kiara: पहले करवा चौथ के लिए सिद्धार्थ- कियारा निकले दिल्ली, एयरपोर्ट पर एक- दूसरे का हाथ थामे नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 29, 2023, 01:14 PM IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कपल एयरपोर्ट पर ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ कियारा का हाथ थामे हुए नजर आए। दोनों ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिया। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sidharth Malhota- Kiara Advani Spotted Airport: बॉलीवुड के पॉवर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इस साल 7 फरवरी को राजस्थान में शादी की थी। कपल की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। कपल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों अक्सर साथ में फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कपल हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। करवाचौथ से पहले सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।

सिद्धार्थ और कियारा ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिया। कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आया है। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ और कियारा ट्विनिंग आउटफिट में स्पॉट हुआ। कियारा कैजुअल लुक में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट के लिए नो मेकअप लुक ऑप्ट किया था। वहीं, सिद्धार्थ भी व्हाइट आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा का पहला करवाचौथ है। दोनों के लिए ये त्योहार काफी स्पेशल है।

End of Feed