बॉलीवुड

6 फरवरी के दिन कियारा आडवाणी की मांग भरेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा? मिशन मजनू एक्टर ने खोली जुबान

Sidharth on getting married with Kiara: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिशन मजनू की स्क्रीनिंग पर कियारा आडवाणी संग शादी करने के सवाल पर चुप्पी साध ली। सिद्धार्थ ने कहा कि वो 6 फरवरी के दिन ही इस बारे में बात करेंगे कि वो किससे शादी करने वाले हैं? सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरें इन दिनों काफी जोर-शोर से चल रही हैं।

Image

6 फरवरी के दिन कियारा आडवाणी की मांग भरेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा? मिशन मजनू एक्टर ने खोली जुबान

Sidharth on getting married with Kiara: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा अदाकारा कियारा आडवाणी को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं और अब सुनने में आ रहा है कि दोनों शादी करने की सोच रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपने मुंह से शादी की खबरों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन इतना पक्का माना जा रहा है कि ये दोनों फरवरी के महीने में शादी कर लेंगे। ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि सिद्धार्थ और कियारा ने 6 फरवरी के दिन 7 फेरे लेने का फैसला किया है। हर कोई इन दोनों को शादी के मंडप पर देखना चाहता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी 7 फेरे लेने से पहले इस बारे में कुछ भी नहीं बोलने वाले हैं।

बीती रात सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें कई सितारे पहुंचे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस दौरान मीडिया से भी मुलाकात की। मीडिया ने सिद्धार्थ से जानने की कोशिश की कि वो कब तक शादी के बंधन में बंधेंगे? मीडिया ने सिद्धार्थ से पूछा, 'क्या आप 6 फरवरी के दिन शादी कर रहे हैं? कई लोग बता रहे हैं कि आप शादी करने वाले हैं?' तो सिद्धार्थ ने कहा, 'हम लोग 6 फरवरी को ही इस बारे में बात करेंगे।'

फिल्म शेरशाह से शुरू हुई थी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेमकहानी

कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेमकहानी की शुरुआत शेरशाह फिल्म से हुई थी। इसी मूवी की शूटिंग के दौरान इन दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर ये करीब आने लगे। सिद्धार्थ और कियारा ने कभी भी इस बात से इंकार नहीं किया कि ये एक-दूसरे को पसंद करते हैं। करण जौहर के शो पर सिद्धार्थ के चेहरे की लाली बता रही थी कि वो जल्द ही कियारा को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले हैं। वैसे आप बॉलीवुड के इस कपल की शादी देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article