बॉलीवुड

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे में खोया दिखा कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 7, 2023, 11:12 PM IST

Sidharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई है। शादी की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर सिद्धार्थ और कियारा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए।

Image

sid kiara

Sidharth Kiara Wedding: बॉलीवुड के हॉट कपल सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं। शादी के जोड़े में कियारा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सिद्धार्थ भी काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं। कियारा ने सिल्वर कलर का शादी का जोड़ा पहना। जबकि सिद्धार्थ भी शेरवानी पहने दिखाई दिए। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मीडिया के सामने आए।

शादी की खुशी दोनों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। सिद्धार्थ-कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है। यहां तक कि उन्होंने शादी की तैयारियों में लगे स्टाफ के लिए भी नो फोन पॉलिसी लागू की है। इससे पहले सिद्धार्थ और कियारा के संगीत से जुड़े वीडियो सामने आए थे। संगीत में सिद्धार्थ और कियारा ने साथ में डांस किया।

सिद्धार्थ- कियारा की शादी की पहली फोटो

कपल ने संगीत में जमकर लगाए ठुमके

बॉलीवुड के हॉट कपल की शादी में डायरेक्टर करण जौहर, एक्टर शाहिद कपूर और उनकी मीरा राजपूत समेत कई सितारे शामिल हुए। हल्दी सेरेमनी में सभी गेस्ट ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए थे। कपल की रॉयल वेडिंग में मेहमानों के लिए खास इंतजाम था। सिद्धार्थ और कियारा का रिसेप्शन आज रात 8 बजे होगा। वहीं दिल्ली में दोनों ने 9 तारीख को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पार्टी रखी है। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी से उनके परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ की मम्मी रीमा मल्होत्रा का कहना है कि वह अपनी होने वाली बहू कियारा आडवाणी का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article